क्या आप भी प्रियंका चोपड़ा या दीपिका पादुकोण जैसा हिप्स पाना चाहती हैं? तो हम आपको बता दें कि कूल्हों को सही आकार में लाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। बाजार में कुछ क्रीम और लोशन उपलब्ध होते हैं जो आपको हिप्स के आकार को मनचाहे बनाने का दवा करते हैं। लेकिन, ये विकल्प बहुत ही महंगे होते हैं और कई बार नुकसानदायक भी होते हैं।

अगर आप कूल्हे बढ़ाने के नुस्खे जानना चाहती हैं, तो अपनी जीवनशैली में व्यायाम और सही डाइट को अपनाना शुरू कर दें। बिना अच्छी डाइट के आप कूल्हों की मांसपेशियों को नहीं बढ़ा सकतीं और बिना व्यायाम के आपको अच्छा परिणाम नहीं दिखेगा।

तो आज हम इन दोनों चीज़ों को आवश्यक मानते हुए आपके लिए कुछ व्यायाम और डाइट की जानकारी लेकर आये हैं। इनकी मदद से आप आसानी से अपने अपने हिप्स को बढ़ा सकती हैं।



तो फिर चलिए, शुरू करते हैं -

हिप्स बढ़ाने की एक्सरसाइज - Hips badhane ke liye exercise
हिप्स बढ़ाने के तरीके के लिए करें साइड लंजेस - Hips badhane ke tarike ke liye kare side lunges
हिप्स बड़ा करने का तरीका है डम्बल स्क्वाट्स - Hips ko mota karne ke liye kare dumbbell squats
स्टेप अप है हिप्स बड़े करने का उपाय - Hips bada kare step up exercise se
हिप्स को मोटा करने का उपाय है बेसिक डोंकी व्यायाम - Hips ko mota karne ka upay hai basic donkey vyayam
हिप्स बढ़ाने के उपाय के लिए करें बट लिफ्ट व्यायाम - Hips badhane ki exercise hai butt lift vyayam
हिप्स को बड़ा करे चेयर पोज एक्सरसाइज से - Hips mote karne ki exercise ke liye kare chair pose
हिप्स बढ़ाने के लिए क्या खाएं - Hips badhane ke liye kya khaye
हिप्स बढ़ाने की एक्सरसाइज - Hips badhane ke liye exercise
हिप्स को बढ़ाने के लिए कुछ एक्सरसाइज इस प्रकार हैं -

हिप्स बढ़ाने के तरीके के लिए करें साइड लंजेस - Hips badhane ke tarike ke liye kare side lunges
हिप्स बड़ा करने का तरीका है डम्बल स्क्वाट्स - Hips ko mota karne ke liye kare dumbbell squats
स्टेप अप है हिप्स बड़े करने का उपाय - Hips bada kare step up exercise se
हिप्स को मोटा करने का उपाय है बेसिक डोंकी व्यायाम - Hips ko mota karne ka upay hai basic donkey vyayam
हिप्स बढ़ाने के उपाय के लिए करें बट लिफ्ट व्यायाम - Hips badhane ki exercise hai butt lift vyayam
हिप्स को बड़ा करे चेयर पोज एक्सरसाइज से - Hips mote karne ki exercise ke liye kare chair pose
हिप्स बढ़ाने के तरीके के लिए करें साइड लंजेस - Hips badhane ke tarike ke liye kare side lunges
किसी भी तरह के लंजेस आपके कूल्हों को बढ़ाने के लिए अच्छे होते हैं। हालाँकि, साइड लंजेस थोड़ा ज्यादा प्रभावी होता है, क्योंकि यह हिप्स की पूरी मांसपेशियों पर काम करता है।

कैसे करें -

सबसे पहले सीधा खड़े हो जाएँ।
फिर अपने पैरों को फैलाएं।
अब नजर सामने रखें और अपने दाहिनी ओर शरीर को झुकाएं और हल्का सा बैठ जाएँ।
फिर पुरानी अवस्था में वापस आ जाएँ और यही प्रक्रिया समान रूप से बायीं ओर से भी करें।
इस तरह दोनों तरफ से दस बार यहीं प्रक्रिया दोहराएं।
 (और पढ़ें - वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट)

हिप्स बड़ा करने का तरीका है डम्बल स्क्वाट्स - Hips ko mota karne ke liye kare dumbbell squats
स्क्वाट्स हिप्स को बड़ा करने के लिए सबसे बेहतरीन व्यायाम माना जाता है। यह व्यायाम कूल्हों को बाहरी तरफ से और अंदर से हिप्स को अपना केंद्र बनाता है। साथ ही, उन क्षेत्रों की मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए भी प्रेरित करता है।

(और पढ़ें - व्यायाम करने का सही समय)

कैसे करें -

सबसे पहले सीधा खड़े हो जाएँ।
अब अपने हाथों में डम्बल्स या कोई भारी चीज़ पकड़ लें।
अब शरीर को एकदम सीधा करके उसे ज़मीन की तरफ लेकर जाएँ। जमीन की तरफ ले जाते समय पूरा न बैठते हुए हल्का बैठें।
बैठने के बाद कुछ सेकेंड तक रुकें।
फिर से सीधा खड़े हो जाएँ।
इस प्रक्रिया को 10 से 15 बार एवं हफ्ते में तीन बार दोहराएं।
(और पढ़ें - वजन बढाने के लिए योग)

स्टेप अप है हिप्स बड़े करने का उपाय - Hips bada kare step up exercise se
यह आसान व्यायाम, जिसमें आपको बस उतरना और चढ़ना होता है, आपके शरीर के निचले हिस्सों की मांसपेशियों को बढ़ाने में बेहद मदद करता है। यह आपके पैरों की मांसपेशियों को भी टोंड करता है।

(और पढ़ें - व्यायाम छोड़ने के नुकसान)

कैसे करें –

सबसे पहले एक बेंच या छोटी टेबल के सामने खड़े हो जाएं।
अब सांस छोड़ें और अपने दाएं पैर से बेंच पर चढ़ें और बाएं पैर को पीछे रखें। जिससे शरीर का संतुलन बना रहे।
अब सांस लें और नीचे उतर जाएं। इस तरह आपके एक बार की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
इस प्रक्रिया को पांच से दस बार दाएं पैर से करें।
इसी प्रकार बाएं पैर से पांच से दस यहीं प्रक्रिया दोहराएं।
इस व्यायाम को पूरे दिन में एक बार 20 मिनट तक जरूर दोहराएं।
(और पढ़ें - मोटा होने के लिए एक्सरसाइज)

हिप्स को मोटा करने का उपाय है बेसिक डोंकी व्यायाम - Hips ko mota karne ka upay hai basic donkey vyayam
हिप्स को बढ़ाने के लिए, अन्य प्रभावी व्यायाम है बेसिक डोंकी किक। ये आसान व्यायाम आपकी हिप्स मांसपेशियों को मजबूत करेगा और हिप्स को बड़ा करेगा।

सबसे पहले घुटनों और हाथों के बल बैठ जाएं।
अपने दोनों हाथों को कन्धों के समान रखें।
अब अपने दाएं पैर को ऊपर की तरफ उठायें और पूरे शरीर को ऐसे ही स्थिर रहने दें।
बिना शरीर को हिलाएं पैर को ऊपर की तरफ जितना हो सके उतना स्ट्रेच करें।
फिर पुरानी अवस्था में वापस आ जाएँ।
यही प्रक्रिया बाएं पैर से भी दोहराएं।
इसी प्रकार, दोनों पैरों से 8 बार इस प्रक्रिया को करें।
इस आसन को हफ्ते में तीन बार करें।
(और पढ़ें - बॉडी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए)

हिप्स बढ़ाने के उपाय के लिए करें बट लिफ्ट व्यायाम - Hips badhane ki exercise hai butt lift vyayam
यह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग व्यायाम कूल्हों की मांसपेशियों को केंद्र बनाता है और शरीर के निचले हिस्सों को टोंड करता है। साथ ही उन्हें आकार भी देता है।

कैसे करें –

सबसे पहले कमर के बल लेट जाएं।
अब अपने दोनों हाथों को शरीर के एक तरफ रखें और घुटनों को मोड़ लें।
सांस छोड़ें और कमर को सीधी रखते हुए हल्के से अपने कूल्हों को ज़मीन से ऊपर की तरफ उठायें।
ऊपर उठाने के बाद कुछ सेकेंड के लिए शरीर को ऐसे ही रोककर रखें।
अब सांस लें और धीरे-धीरे शरीर को